24 जून 2025 को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के मथुरा में क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा किया गया।
प्राधिकरण द्वारा वृंदावन में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड में अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर गीता शोध संस्थान, वृंदावन में यह कार्यालय स्थापित किया गया है। कार्यालय की स्थापना में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप जी की महत्वपूर्ण भूमिका है । कार्यालय के शुभारंभ में मथुरा के धर्माचार्य बाबा बलराम दास जी महाराज व अन्य द्वारा मंत्रोचारण किया गया। प्राधिकरण कार्यालय परिसर में भगवान श्री बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
साथ ही कार्यालय के सभा कक्ष में हेरिटेज सिटी की विशेषताओं के संबंध में नियोजन विभाग व कंसलटेंट सी बी आर ई द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया ।
कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान में कृष्ण लीलाएं व रास सीख रहीं बालिकाओं द्वारा श्री कृष्ण की मनमोहक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। सीईओ ने पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये प्रशिक्षु कलाकारों के लिए नकद प्रदान किए।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुण वीर सिंह जी ने रास परंपरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य कला, कृष्ण लीलाओं के मंचन व संबर्धन हेतु गीता शोध संस्थान को पाँच लाख रुपये की धनराशि यमुना एक्सप्रेस- वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के फण्ड से देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप जी व श्री कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी एलओ नोयडा राजेश कुमार, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, ओ एस डी प्रसून द्विवेदी, राजेंद्र भाटी महा प्रबंधक परियोजना, आनंद मोहन सिंह निदेशक हॉर्टिकल्चर, नंद किशोर सुंदरियाल स्टाफ ऑफिसर, वीरेंद्र सिंह डी जी एम, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर सिंह, मनोज धारीवाल, सुभाष चंद्र आदि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
गीता जयंती-2025 में अठारह अध्याय- अठारह श्लोक का संगीतमय गायन
गीता शोध संस्थान में गीता जयंती महोत्सव-2025 का आयोजन
ब्रजरज उत्सव-2025 में भ्रमरगीत लीला का मंचन