संस्कृति विवि के साथ एमओयू

26 नवंबर 2025 को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन और संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा के मध्य ब्रज संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के आदान-प्रदान, शैक्षणिक कार्यक्रम, रासलीला नाट्य मंचन, गीता के प्रचार-प्रसार आदि कार्यों के लिए आपसी सहमति पत्र (MOU) जारी हुआ।
एमओयू पर गीता शोध संस्थान के निदेशक श्री दिनेश खन्ना जी, संस्कृति विवि के रजिस्ट्रार श्री मनीष मिश्र के अलावा ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा व गीता शोध संस्थान वृंदावन के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने साइन किये।
इस अवसर पर कुलाधिपति ड
डा सचिन गुप्ता, गीता प्रचारक श्री महेश चंद्र शर्मा और केंद्र के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश गोयल जी भी उपस्थित रहे।