दोनों संस्थान के मध्य ये MOU कृष्ण कुटीर, महिला आश्रय सदन वृंदावन में फिल्म निर्देशक व अभिनेता (चाणक्य धारावाहिक के निर्माता-निर्देशक) प. चंद्र प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में हुआ।
एमओयू पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से निदेशक प्रो दिनेश खन्ना और संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने हस्ताक्षर किये। सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान, लखनऊ की ओर से संस्थापक प्रबंधक डा सुशील चंद्र त्रिवेदी, अध्यक्ष श्रीमती स्नेहिल पांडेय और डा देवी प्रसाद तिवारी के हस्ताक्षर हुए।
उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान, लखनऊ द्वारा वृंदावन में कृष्ण कुटीर आश्रय सदन समेत प्रदेश भर में कई अन्य सरकारी आश्रय संस्थानों का संचालन किया जा रहा है।
MOU के अंतर्गत *गीता शोध संस्थान वृंदावन भविष्य में कृष्ण कुटीर में ‘सर्वभाषा गीत संगीत के कार्यक्रम’ ‘गायन की कार्यशाला’, कला, संस्कृति और प्रतिभा अभिरूचि की दृष्टि से वृद्धाओं का सांस्कृतिक सर्वे आदि गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित करेगा।
More Stories
गीता के प्रचार-प्रसार के लिए तीन संस्थाओं के साथ एमओयू