30 नवम्बर (रविवार) 2025 को गीता जयंती महोत्सव के
प्रथम दिवस गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं ने अठारह अध्याय- अठारह श्लोक कार्यक्रम की संगीतमय प्रस्तुति दी। मणिपुर की रंग निकेतन सोसाइटी के सचिव गीता विद्वान अमरजीत सिंह ने गीता की सर्वव्यापी स्वीकारोक्ति विषय पर व्याख्यान दिया। भक्ति वेदांत सोसाइटी सिंगापुर के अध्यक्ष अनुकम्पन दास ने गीता गीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्वागत गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना और ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा ने किया। जयंती के प्रथम दिवस का संयोजन व समन्वयन गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार का रहा।
More Stories
गीता शोध संस्थान में गीता जयंती महोत्सव-2025 का आयोजन
ब्रजरज उत्सव-2025 में भ्रमरगीत लीला का मंचन
गीता शोध संस्थान में श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का आयोजन